Uncategorized
चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2020
साल 2020 के चिकित्सा नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार को किया गया है। इस बार हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को यह पुरस्कार मिला है। इन तीनों को ‘हेपेटाइटिस सी’ वायरस की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
नोबेल पुरस्कार समिति ने ट्विट कर बताया है कि रक्त-जनित हेपेटाइटिस, विश्व भर के लोगों में सिरोसिस और यकृत कैंसर का कारण बनता है। इसके खिलाफ लड़ाई में इन तीनों ने निर्णायक योगदान दिया।
इन वैज्ञानिकों की खोज के कारण इतिहास में पहली हिपेटाइटिस सी का इलाज संभव हो सका है। इन वैज्ञानिकों ने हिपेटाइटिस सी के मौजूदा मरीजो के लिए खून की जांच और नई दवाओं को संभव बनाया। इसकी वजह से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी। इससे पहले लाखों लोग बीमारी का पता चले बगैर ही इसके शिकार हो कर अपनी जान गंवा बैठे।
हार्वे आल्टर और चार्ल्स राइस अमेरिकी हैं जबकि माइल ह्यूफ्टन ब्रिटेन के। साल 2020 के लिए चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के एलान के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हो गया है। स्टॉकहोम की कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट ने पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा की। इस साल चिकित्सा के पुरस्कार को कोरोना की महामारी के कारण विशेष महत्व दिया गया। इससे समाज और अर्थव्यवस्था के लिए पूरी दुनिया में मेडिकल रिसर्च की अहमियत का पता भी चलता है। हालांकि यह भी लगभग तय था कि इस साल का विजेता कोरोना के इलाज या फिर रोकथाम की दिशा में काम करने वाला ही हो। आमतौर पर कई सालों बल्कि कई बार तो दशकों की मेहनत के बाद मिली कामयाबी लोगों को इस पुरस्कार का विजेता बनाती है।